था अमिताभ बच्चन के कपड़ों का मजाक? जानें
अकड़ू एक्टर
बॉलीवुड के तमाम ऐसे किस्से हैं जो बाद में सामने आते हैं तो फैंस हैरान हो जाते हैं। यहां किस्सा एक ऐसे एक्टर का बताने जा रहे हैं जिन्हें इंडस्ट्री का सबसे अकड़ू एक्टर कहा जाता है।
राजकुमार
उस एक्टर का नाम राजकुमार था जो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन इतने साल बाद भी उनका जिक्र हो ही जाता है।
बनाया मजाक
राजकुमार ने कई बड़े एक्टर्स का मजाक आसानी से उड़ाया और किसी की हिम्मत नहीं होती थी उन्हें जवाब देने की।
पार्टी में मिले
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार राज कपूर की पार्टी में राज कुमार और अमिताभ बच्चन भी आए थे। अमिताभ बच्चन भी अपने हिसाब से सूट पहनकर आए थे।
कर दी बेज्जती
राज कुमार ने अमिताभ बच्चन के सूट की तारीफ की और कहा, 'मुझे ऐसे ही कुछ पर्दे भी सिलवाने थे।'
बिग बी ने किया इग्नोर
बताया जाता है कि राज कुमार की इस बात को इग्नोर करके अमिताभ बच्चन आगे चले गए।
गोविंदा का मजाक
इसी तरह उन्होंने एक बार गोविंदा का भी मजाक बनाया। गोविंदा एक बार वाईब्रेंट शर्ट पहनकर आए। इससे राज कुमार इंप्रेस हो गए।
रूमाल बनाया
गोविंदा की शर्ट की जब राज कुमार ने तारीफ की तो गोविंदा ने कहा सर मैं आपको ये गिफ्ट करूंगा। उनकी शर्ट से राजकुमार ने अगले दिन अपने लिए रुमाल बना लिया।
