1 Ton Vs 1.5 Ton: घर के लिए कौन सा AC है बेस्ट
नया AC खरीदने जा रहे हैं? गलत चुनाव आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा बेस्ट है।
AC खरीदना
All Source: Freepik
अक्सर लोग नया AC खरीदते समय कुछ गलती कर देते हैं जो जेब पर भारी पड़ जाती है।
सही चुनाव
बजट में AC लेना चाहते हैं तो कमरे के साइज के अनुसार AC की क्षमता चुनना जरूरी है।
ज्यादा बिल
अगर बड़े कमरे में छोटा AC लगाएंगे तो कूलिंग नहीं होगी और बिजली बिल भी ज्यादा आएगा।
1 टन AC
अगर आपका कमरा 120 स्क्वायर फीट तक का है तो 1 टन AC पर्याप्त होगा।
1.5 टन AC
वहीं बड़े कमरे या हॉल के लिए 1.5 टन का AC सही रहेगा जो अच्छे से कूलिंग करेगा।
कौन सा है बेस्ट
अगर कमरे की दीवार पर दिनभर धूप पड़ती है तो आपको आधे टन ज्यादा पावर वाला AC लेना चाहिए।
ज्यादा खपत
छोटे कमरे में 1.5 टन का AC लगाने से वह बार-बार ट्रिप होगा और बिजली ज्यादा लगेगी।
सही चुनाव
AC 1 टन हो या 1.5 टन हमेशा इन्वर्टर AC को प्राथमिकता दें जो बिल कम रखता है।

