Raj Kiran Birthday

Raj Kiran Birthday Special अचानक गुमनामी के अंधेरे में खो गए बॉलीवुड के ये सुपरस्टार

राज किरण ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। आज ये होनहार अभिनेता कहां चला गया इसका किसी को अंदाज़ा नहीं है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
Published on
Updated on
rajkirty62_full.jpg
Photo: Social Media

5 फरवरी 1949 को मुंबई जन्मे राज किरण का पूरा नाम राज किरण मेहतानी है।

actor-raj-kiran-movie-stills
Photo: Social Media

80 के दशक में 'बुलंदी', 'कर्ज', 'घर हो तो ऐसा', 'तेरी मेहरबानियां' जैसी कई हिट फिल्में कर चुके एक्टर राज किरण आज कहां हैं, ये कोई नहीं जनता।

Raj-Kiran-Mahtani
Photo: Social Media

उनके निधन की खबर भी फैल गई लेकिन राज किरण के भाई ने खुलासा किया था कि वह जीवित हैं।

13_30_578430599raj-kiran_1491218279-ll
Photo: Social Media

कई सितारों ने भी उन्हें खोजा और उनके बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।

raj-kiran-pics
Photo: Social Media

दीप्ति नवल ने उन्हें अमेरिका में टैक्सी चलाते हुए देखा था।

GFiumC-WcAAjJLK
Photo: Social Media

वहीं 2011 में जब ऋषि कपूर राज किरण के भाई गोविंद मेहतानी से मिले तो उन्हें पता चला कि एक्टर पिछले दस साल से अमेरिका के अटलांटा के एक मानसिक अस्पताल में भर्ती हैं।

raj-kiran-daughter-rishika-mahtani-92179135
Photo: Social Media

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके परिवार ने धोखे से उनकी सारी संपत्ति छीन ली और उन्हें सड़कों पर छोड़ दिया।

actor-raj-kiran-movie-stills
Photo: Social Media

उधर, राजकिरण की पत्नी रूपा और बेटी ऋषिका का कहना है कि ऋषि कपूर के दावे में कोई सच्चाई नहीं है।

Raj Kiran Birthday
Photo: Social Media

ऋषिका के मुताबिक, उनके पिता 9 साल से लापता हैं और पुलिस और निजी जासूस उनकी तलाश कर रहे हैं।

rajkirty62_full.jpg
Photo: Social Media

राज किरण आखिरी बार टीवी पर शेखर सुमन के सीरियल रिपोर्टर में नजर आए थे।

actor-raj-kiran-movie-stills
Photo: Social Media

अब राज किरण इस दुनिया में हैं या नहीं, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

raj-kiran-pics
Photo: Social Media

ये बेहद दुखद है कि 70 और 80 के दशक के इस सुपरस्टार को इस तरह भुला दिया गया।

Deepti_Naval_in_2024_(cropped)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com