By: Preeti Sharma
NavBharat Live Desk
विवाह के बाद हर महिला पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है।
All Source: Freepik
करवा चौथ का व्रत खोलते समय हमें कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए।
व्रत खोलते समय एक या दो खजूर खाने चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
खजूर का सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और पेट भर जाता है।
व्रत खोलने के बाद हाइड्रेटिंग चीजें जैसे नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए फलों का सेवन भी किया जा सकता है।
व्रत खोलने के तुरंत बाद खाना खाने से बचना चाहिए इसकी जगह आप फल ले सकते हैं।
व्रत खोलते समय महिलाएं दही का सेवन कर सकती हैं जो पौष्टिक होता है।