rashi new 1 (1)

साप्ताहिक राशिफल - 24 से 30 सितंबर 2023 तक

Weekly Horoscope - 24 to 30 September 2023
Updated on
Mesh

आपका यह सप्ताह प्रगति व सफलता लेकर आ रहा है, जो सपने देख रहे हैं, उन्हें पूरा करने की राह बनेगी, दूसरों की मदद कर मन को खुशी देंगे।

Vrushabh

इस सप्ताह निजी संबंधों पर ध्यान देने का भरपूर समय मिलेगा, कार्य की अधिकता रहेगी, आपको आय के नये स्त्रोत तलाशने पड़ेंगे, घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

Mithun

आप जो चाहते हैं, उसके अनुसार आपके कार्य बनते चले जायेंगे, भाग्य मदद करेगा, हिम्मत और विश्वास से वृद्धि होगी। नई योजनाओं पर विचार होगा।

Kark

इस सप्ताह अपने प्रयासों और मेहनत के बदौलत अच्छी सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र में आपको निरंतर सफलता मिलेगी, पारिवारिक व निजी जीवन में खुशियों का अनुभव होगा।

Sinh

इस सप्ताह परिवार की सुख सुविधाओं पर बड़ा खर्च होगा, जिसे पसंद करते हैं, उसके साथ कुछ समय गुजारकर खुशी मिलेगी, पारिवारिक उत्सवों में प्रसन्नता मिलेगी।

Kanya

इस सप्ताह सफलता का वास्तविक आनन्द मिलेगा, जिस योजना को लेकर समय से प्रयास कर रहे थे, उसे अंजाम तक पहुुंचाने में सफलता मिलेगी।

Tula

इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपने करियर व भविष्य की योजनाओं की ओर रहेगा, नई योजनाओं को पूरा करने में सभी का सहयोग रहेगा।

Vrushik

इस सप्ताह दायरा बढ़ाने की कोशिश में रहेंगे। संपत्ति संबंधी मामले सुलझेंगे। राजकीय कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी।

Dhanu

इस सप्ताह सफलता का योग है, अभी तक की नई मेहनत का लाभ मिलेगा, कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ायें। आपके लिये फायदेमंद हो सकता है।

Makar

इस सप्ताह सफलता का अच्छा योग है, भाग्य अनुकूल बना रहने से मुश्किल कार्य भी आसानी से संपन्न होगा, सरकारी मामलों में कुछ विलंब हो सकता है।

Kumba

इस सप्ताह आर्थिक मामलों से निपटना होगा। पारिवारिक आयोजनाओं में आप बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, बच्चों के करियर को लेकर चिन्ता रह सकती है।

Min

इस सप्ताह नये संपर्क और नये व्यक्ति लाभदायक रहेंगे, आप सिर्फ लाभ पर ही ध्यान नहीं देंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण दूसरों के कार्य में ध्यान देंगे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com