F5KmJOGawAAkvnI

'शिव शक्ति' पॉइंट के पास आराम फरमा रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, 22 सितंबर को टूटेगी नींद!

चंद्रयान के साथ दक्षिणी ध्रुव पर गए रोवर प्रज्ञान और विक्रम लैंडर अब आराम फरमा रहे हैं। रात होने के कारण उन्हें स्लीप मोड में रखा गया है। 22 सितंबर को चांद निकलते ही दोनों रोवर सक्रिय हो जाएंगे।
Published on: 
Updated on: 
F5QzTY2aAAAXDdm
Photo: Twitter

चंद्रमा पर एक रात पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होती है। चंद्रमा पर अंधेरा होने के कारण लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को शिवशक्ति पॉइंट पर रोक दिया गया है।

Chandrayaan-3-Lander-and-Rover-Name-1-800x500
Photo: Twitter

रोवर प्रज्ञान पर लगे दोनों पेलोड APSX और LIBS को भी बंद कर दिए हैं। इसके जरिए ही रोवर प्रज्ञान जुटाए गए डेटा को व्रिकम लैंडर के जरिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को भेज रहा था।

Chandrayaan-3-Lander-and-Rover-Name-1-800x500
Photo: Twitter

सौर ऊर्जा से चलने वाले रोवर और लैंडर का रात के वक्त कार्य करना मुमकिन नहीं है। ऐसे में प्रज्ञान और विक्रम को स्लीप मोड में सेट कर दिया गया है।

supreme-court-10-1693826446
Photo: Twitter

चंद्रमा पर अब 22 सितंबर, 2023 को सुबह यानी सूर्योदय के बाद लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर को एक्टीव मोड में डाल दिया जाएगा।

Chandrayaan3 Pragyan Rover
Photo: Twitter

रोवर-लैंडर को चांद पर इस तरह पार्क किया गया है, ताकि सूर्योदय के बाद सूरज की किरणें सीधे दोनों के सोलर पैनल पर पड़ें, अगर ऐसा हुआ तो दोनों फिर से कार्य करना शुरू कर देंगे।

Chandrayaan-3, Pragyan Rover
Photo: Twitter

ISRO के मुताबिक पिछले 10 दिनों में रोवर प्रज्ञान ने शिवशक्ति प्वाइंट पर उतरने के बाद से अबतक 100 मीटर की दूरी तय कर ली है।

F5QzTY2aAAAXDdm
Photo: Twitter

विक्रम और प्रज्ञान ने चंद्रमा पर अब तक जो जानकारी एकत्र की है, उसमें चंद्रमा पर रासायनिक मिश्रण, मिट्टी के प्रकार, तापमान में बदलाव, भूकंप आदि से संबंधित जानकारी शामिल है।

Chandrayaan-3-Lander-and-Rover-Name-1-800x500
Photo: Twitter

विक्रम लैंडर ने इसरो को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव की सतह पर सल्फर, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम के मौजूद होने की भी जानकारी दी थी।

211588-kailash-temple

Watch More Story

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com