दो फोन में चलाएं एक UPI Account
दो फोन में चलाएं एक ही UPI अकाउंट
UPI Circle फीचर की मदद से अब आप दोनों स्मार्टफोन से आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। जानिए पूरा तरीका।
क्यों आती है यह समस्या?
ज्यादातर UPI ऐप्स उसी फोन में काम करते हैं जिसमें बैंक अकाउंट से जुड़ी SIM लगी हो। इसलिए दूसरा फोन इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है।
क्या है UPI Circle फीचर?
UPI Circle एक ऐसा फीचर है जिससे आप दूसरे अकाउंट को अपने मुख्य अकाउंट से पेमेंट करने की अनुमति दे सकते हैं।
PhonePe में मिलता है Pocket Money
PhonePe ऐप में यही फीचर “Pocket Money” नाम से दिया गया है। इसका काम भी बिल्कुल UPI Circle जैसा ही है।
दो फोन पर कैसे करेगा काम?
आप अपने दूसरे फोन के UPI अकाउंट को मुख्य अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। इसके बाद दोनों फोन से पेमेंट संभव हो जाएगा।
ऐसे करें सेटअप
अपने मुख्य फोन में UPI ऐप खोलें और “Circle” या “Pocket Money” फीचर सर्च करें।
दूसरे अकाउंट को जोड़ें
“Invite Dependent” पर क्लिक करें और दूसरा मोबाइल नंबर, UPI ID या QR कोड जोड़ें।
लिमिट और परमिशन सेट करें
आप तय कर सकते हैं कि हर पेमेंट पर आपकी मंजूरी लगे या फिर एक तय लिमिट तक दूसरा फोन खुद पेमेंट कर सके।
कितना कर पाएंगे पेमेंट?
UPI Circle फीचर में दूसरे अकाउंट के लिए अधिकतम 15,000 रुपये तक की लिमिट सेट की जा सकती है।
पूरी तरह सुरक्षित और वैध
यह फीचर NPCI द्वारा सुरक्षित तरीके से डिजाइन किया गया है। खास बात यह है कि अब दो फोन इस्तेमाल करने वालों की बड़ी टेंशन खत्म हो सकती है।

