उर्फी जावेद अपने अतरंगी पहनावों और बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।
उर्फी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अतरंगी पहनावों वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
उर्फी को अपने अतरंगी पहनावों को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल भी होना पड़ता है।
उर्फी जावेद 20 जुलाई को फ्लाइट में हुए अपने साथ उत्पीड़न का दर्द बयां की हैं।
उर्फी मुंबई से गोवा जाने वाली एक फ्लाइट में यात्रा कर रही थी। जिस दौरान नशे में धुत लड़कों ने फ्लाइट में उनके साथ छेड़छाड़ की है।
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लाइट में अपने साथ हुए उत्पीड़न का एक वीडियो शेयर की हैं।
उर्फी ने लिखा, “मुंबई से गोवा जाने वाली एक फ्लाइट में यात्रा के दौरान मुझे उत्पीड़न से गुजरना पड़ा, फ्लाइट में पुरुष गंदी बातें कह रहे थे, छेड़छाड़ कर रहे थे और नाम पुकार रहे थे।”
उर्फी ने आगे लिखा, “जब मैं उनके सामने गई तो उनमें से एक ने कहा कि उनके दोस्त नशे में थे। नशे में होना महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई बहाना नहीं है। पब्लिक फिगर हूं, पब्लिक संपत्ति नहीं।”
