By - Deepika Pal Image Source: Social Media
रमजान के दौरान रोजा रखने और शाम के समय इफ्तारी के नियम होते है। आप खुद को कूल रखने के लिए इन चीजों की स्मूदी ट्राई कर सकते है।
ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं. केला नैचुरल शुगर देता है।
इसमें बादाम, अखरोट, खजूर और काजू होते हैं, जो शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देते है। आप ठंडी-ठंडी पी सकते है।
चिया सीड्स और बेरीज से बनी स्मूदी पेट के लिए हल्की होती है, लेकिन फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।
एवोकाडो हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है. खजूर नेचुरल मिठास के साथ-साथ आयरन भी देता है।
पीनट बटर में हेल्दी फैट और प्रोटीन होता है, जिससे सहरी के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है। आप इस स्मूदी को ट्राई कर सकते है।