ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आजमाएं ये तरीके
स्कैमर्स हमें बिना मेहनत मोटी रकम का लालच देकर फंसा लेते हैं।
कुछ सावधानियां बरतकर आप इस तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं।
अगर आप पैसों के लालच में फंस गए तो आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है।
अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको लालच देकर बरगलाने की कोशिश करे तो समझ लें कि बुरा हो सकता है।
अपने मोबाइल पर आया OTP किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं।
UPI मनी रिक्वेस्ट फ्रॉड भी काफी कॉमन है।
स्कैमर्स आपको कॉल कर रिक्वेस्ट प्रोसेस को पूरा करने के लिए कहते हैं, तो उनके इस झांसे में बिलकुल ना फंसे।
कोई अनजान व्यक्ति अगर बैंक अकाउंट डिएक्टिवेट होने की बात करे और आपका डिटेल मांगे तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें।
किसी भी वेबसाइट की वैधता चेक किए बिना उस पर न जाएं।
इसके साथ ही फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, डोमेन नेम को भी ठीक से चेक करें।
अनचाहे ईमेल, मैसेज या फोन कॉल से सावधान रहे।
