दाम बढ़ते ही देश में 'टमाटर' हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

लेकिन टमाटर सब्जी है या फल? यह सवाल हमेशा हर किसी को आता हैं।

कुछ वैज्ञानिक टमाटर को फल कहते हैं तो कुछ इसे सब्जी कहते हैं।

टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इसे फलों की श्रेणी में शामिल किया है। शब्दकोष के अनुसार टमाटर एक मुलायम लाल रसदार फल है।

वहीं कैंब्रिज डिक्शनरी में भी टमाटर को फल का दर्जा दिया है ,कैंब्रिज के अनुसार टमाटर एक लाल गोल फल है जिसमें कई बीज होते हैं।

एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के अनुसार टमाटर एक फल है। वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर कोई भी फल फूल के अंडाशय से विकसित होता है और उसमें कई बीज पाए जाते हैं। टमाटर भी इसी तरह पैदा होते हैं।

वैज्ञानिक तर्क के आधार पर टमाटर एक फल सिद्ध हुआ है। हालांकि, टमाटर का उपयोग अभी भी फल के रूप में नहीं बल्कि सब्जी के रूप में किया जाता है।

पाक शास्त्र के अनुसार भोजन में फलों को 'मिठाई' के रूप में तथा सब्जियों को 'मुख्य भोजन' के रूप में प्रयोग किया जाता है।

दुनिया भर में टमाटर को मुख्य व्यंजनों में और सब्जी सलाद में भी शामिल किया जाता है, इसी तर्क के अनुसार टमाटर को सब्जियों में शामिल किया जाता है।

टमाटर एक फल है या सब्जी यह अभी भी बहस का विषय है। हालांकि, टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

इसके स्वास्थ्य को कई लाभ साबित हुए हैं। इसलिए चाहे आप इसे फल के रूप में खाएं या सब्जी के रूप में, यह शरीर के लिए फायदेमंद है।

        Watch More Story