धूल और बदलती जीवनशैली के कारण चेहरे पर एंटी-एजिंग की समस्या आम हो गई है।
ऐसे में आप नारियल के तेल में कुछ चीजें मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
नारियल के तेल में मौजूद विटामिन ई, प्रोटीन और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।
नारियल के तेल में दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है, पिंपल्स और मुंहासों की समस्या कम होती है।
1 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच दही और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
15 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को पानी से धो लें, इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
नारियल के तेल में जायफल का पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इससे झाइयां दूर होती हैं और त्वचा में कसावट आती है।
नारियल तेल और दालचीनी का पेस्ट चेहरे की रंगत निखारता है।
नारियल तेल में हल्दी मिलाकर लगाने से झुर्रियाँ और मुहांसे दूर होते हैं।