business womens (1)

महिलाएं आज पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं। महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने सराहनीय योगदान से सबित किया है कि वे आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।

महिलाएं आज पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं। महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने सराहनीय योगदान से सबित किया है कि वे आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।
Published on: 
Updated on: 
business womens (2)

फिल्मी जगत, राजनीति के अलावा आर्थिक जगत में भी कई भारतीय महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। आइए इन शक्तिशाली महिलाओं के जीवन पर नजर डालते हैं।

1. निर्मला सीतारमण

business womens (3)

फिल्मी जगत, राजनीति के अलावा आर्थिक जगत में भी कई भारतीय महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। आइए इन शक्तिशाली महिलाओं के जीवन पर नजर डालते हैं।

2. नीता अंबानी

business womens (4)

नीता अंबानी का नाम आज दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शुमार है। नीता रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। इसके आलावा नीता मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन भी हैं।

3. लीना नायर

business womens (5)

लीना नायर एक ब्रिटिश भारतीय बिजनेस एक्जीक्यूटिव हैं और फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड चैनल की पहली महिला सीईओ हैं। इससे पहले, 52 वर्षीय यूनिलीवर की पहली महिला और सबसे कम उम्र की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी थीं।

4. फाल्गुनी नायर

business womens (6)

फाल्गुनी नायर एक भारतीय व्यवसायी और ब्यूटी स्टार्टअप नायका की फाउंडर हैं। उन्होंने AF Ferguson एंड कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की। फिर कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक की प्रबंध के रूप में 18 साल तक निदेशक के पद पर थीं।

5. गीता गोपीनाथ

business womens (7)

गीता गोपीनाथ एक भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं जो 2019 से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री हैं। उस भूमिका में वह आईएमएफ के अनुसंधान विभाग की निदेशक और फंड की आर्थिक सलाहकार हैं।

6. मधाबी पुरी बुच

business womens (8)

सेबी में कई चीजें पहली बार लाने वाली माधबी पुरी बुच भारत के शेयर बाजार नियामक की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। 56 साल की उम्र में, वह नियुक्त की गई सबसे कम उम्र की अध्यक्ष हैं।

7. कल्ली पुरी

business womens (9)

कल्ली पुरी, अरुण पुरी की बेटी हैं, जिन्होंने अक्टूबर 2017 में द इंडिया टुडे ग्रुप की अपनी ज़िम्मेदारियाँ कल्ली को सौंप दीं और तब से, वह उपाध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका कुशलता से संभाल रही हैं।

8. शोभना कामिनेनी

business womens (11)

शोभना कामिनेनी, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड की कार्यकारी उपाध्यक्ष और इसके संस्थापक परिवार की सदस्य हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण पहलों का नेतृत्व किया है, जिसमें अपोलो भारत के सबसे बड़े एकीकृत डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म, अपोलो 24/7 का नेतृत्व शामिल है।

9. अंशुला कांत

business womens (12)

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का MD & CFO नियुक्त किया गया है। अंशुला कांत ने 35 साल का लंबा अनुभव है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सीएफओ के तौर पर उन्होंने बेहतर योगदान दिया है।

10. अपर्णा बावा

business womens (14)

कोरोना काल में ठप्प पड़े बिजनेस और लॉकडाउन में फंसें लोगों को संभालने के लिए जूम (Zoom) एक बेहतर प्लेटफॉर्म बनकर उभरा। इस दौरान अर्पणा बावा और उनकी टीम ने लोगों के बीच अलगाव और चिंता को कम करने के लिए जूम के जरिए लोगों का संवाद जोड़ा।

image

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com