IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन में कई खिलाड़ी पहली बार टीम की कमान संभालेंगे।
इन दिनों नए कप्तान अपनी टीमों के साथ प्रैक्टिस में व्यस्त है। अगर आप अब तक इन पांच टीमों के कप्तानों से वाकिफ नहीं हैं तो आज यहां जान लें।
हार्दिक पंड्या
IPL 2022 और 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) का हिस्सा रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 2024 सीजन में अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी करते दिखेंगे।
पैट कमिंस
साल 2023 में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप जीताने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए कप्तानी करेंगे।
शुभमन गिल
हार्दिक पंड्या के वापस मुंबई इंडियंस में जाने के बाद युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां ये युवा ओपनर बल्लेबाज पहली बार कप्तानी के रोल में नजर आएगा।
ऋषभ पंत
दिसंबर, 2022 में घातक रोड एक्सीडेंट की वजह से IPL 2023 से बाहर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स में बतौर कप्तान वापसी तय है।
श्रेयस अय्यर
चोट की वजह से IPL 2023 से बाहर रहे श्रेयस अय्यर की भी इस सीजन में वापसी होने वाली है। इस बार वह कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आएंगे।
