By - Simran Singh
Image Source: Freepik
हर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना पर होती है, सीमा पर तैनात सैनिक हमारी रक्षा करते हैं।
सैनिक अपनी जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा करते हैं। कई बार मुठभेड़ और आतंकी हमलों में सैनिक शहीद भी हो जाते हैं।
लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जिसका एक भी सैनिक आज तक शहीद नहीं हुआ है।
स्विस सेना स्विस सशस्त्र बलों का कोई भी सैनिक कभी शहीद नहीं हुआ है।
स्विट्जरलैंड कभी भी किसी अंतरराष्ट्रीय संघर्ष में शामिल नहीं रहा है, इसने कभी भी किसी प्रत्यक्ष सैन्य संघर्ष में हिस्सा नहीं लिया है।
देश के पास एक शक्तिशाली सेना है, लेकिन यह केवल देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए है।
स्विट्जरलैंड एक तटस्थ देश है, इसलिए इसकी सेना किसी भी अंतरराष्ट्रीय संघर्ष में शामिल नहीं होती है, और शांति बनाए रखती है।
1815 में वियना कांग्रेस के बाद, प्रमुख यूरोपीय देशों ने स्विटजरलैंड को एक तटस्थ राष्ट्र के रूप में मान्यता दी, यही वजह है कि स्विटजरलैंड ने प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपनी सीमाओं को बंद रखा और खुद को इन युद्धों से दूर रखा।
स्विट्जरलैंड ने एक बार अपने 31 सैनिकों को अफ़गानिस्तान में तैनात किया था।
स्विस सेना भले ही युद्ध के मैदान में न उतरती हो, लेकिन इसके सैनिकों को कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है।
महिलाएँ स्विस सेना में किसी भी पद के लिए स्वेच्छा से काम कर सकती हैं, यहाँ महिलाएँ सेना की अग्रिम पंक्ति में सैनिक के रूप में काम करती हैं।