होम लोन कई प्रकार के होते हैं, जानिए कौन सा है सबसे ज्यादा फायदेमंद?
मुख्यतः दो प्रकार के होम लोन प्रचलन में हैं। इनमें से पहला है घर खरीदने के लिए लिया गया होम लोन और दूसरा है घर बनाने के लिए लिया गया होम लोन।
इसके अलावा अगर आप अपने पुराने घर का रिनोवेशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए भी आप गृह सुधार ऋण ले सकते हैं। अपने मौजूदा घर को बड़ा बनाने के लिए होम एक्सटेंशन लोन लिया जा सकता है।
इसी तरह घर बनवाने के लिए प्लॉट खरीदने के लिए लिया जाने वाला लोन लैंड परचेज लोन कहलाता है।
नया फ्लैट या घर खरीदने के लिए लिया गया लोन होम परचेज लोन कहलाता है।अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो आपको बैंक से 90 फीसदी तक लोन मिल सकता है।
अगर कोई व्यक्ति अपने मौजूदा घर के साइज को बड़ा करना चाहता है तो वह इसके लिए बैंक से लोन ले सकता है। इस लोन को होम एक्सटेंशन लोन कहते हैं।
यदि कोई व्यक्ति अपने मौजूदा घर की मरम्मत, रंग-रोगन या नवीनीकरण कराना चाहता है तो वह इसके लिए बैंक से लोन ले सकता है। बैंक इसके लिए होम इम्प्रूवमेंट लोन देते हैं।
आप अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी लोन चुन सकते हैं। हालांकि इन पर दी जाने वाली ब्याज दरें बैंक-दर-बैंक अलग-अलग हो सकती हैं।
आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर या ऑनलाइन होम लोन की ब्याज दर का पता लगा सकते हैं।
आमतौर पर हर कोई एक ही होम लोन लेता है लेकिन कुछ मामलों में आपको डबल होम लोन भी मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपका क्रेडिट स्कोर मजबूत हो।
Real estate concept
