कार के शीशों पर क्यों होता है काली डॉट्स
क्या आपने गौर किया?
कार के आगे और पीछे वाले शीशों के किनारों पर बनी होती हैं छोटी-छोटी काली डॉट्स… लेकिन सवाल है आखिर क्यों?
नाम जान लीजिए पहले
इन काली डॉट्स को कहा जाता है “फ्रिट डॉट्स” (Frit Dots)। ये कार के ग्लास का जरूरी हिस्सा होती हैं।
ग्लास को टूटने से बचाती हैं
फ्रिट डॉट्स शीशे पर पड़ने वाले अचानक तापमान बदलाव को संतुलित करती हैं, जिससे ग्लास क्रैक नहीं होता।
धूप से भी है कनेक्शन
तेज धूप में शीशे का किनारा ज्यादा गर्म हो जाता है, काली डॉट्स हीट को धीरे-धीरे फैलाती हैं।
चिपकाने में मददगार
शीशे को कार की बॉडी से जोड़ने वाला जो गोंद होता है, फ्रिट डॉट्स उसे मजबूत पकड़ देती हैं।
ड्राइवर की आंखों की सुरक्षा
ये डॉट्स तेज रोशनी और चमक को कम करती हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान आंखों पर जोर नहीं पड़ता।
क्यों होती हैं गोल-गोल?
गोल डॉट्स धीरे-धीरे बड़े से छोटे होते जाते हैं, ताकि विजुअल ट्रांजिशन स्मूद रहे।
हर कार में क्यों जरूरी हैं?
चाहे सस्ती कार हो या लग्ज़री, ये डॉट्स सेफ्टी स्टैंडर्ड का हिस्सा हैं।
अब अगली बार ध्यान से देखिए!
कार का शीशा सिर्फ देखने के लिए नहीं, उसमें छिपी है साइंस और सेफ्टी की पूरी कहानी।

