Big Boss से चमकी इन भोजपुरी सितारों की किस्मत, देश भर में मिली पहचान!
बिग बॉस के पहले सीरीज का हिस्सा बनने से पहले रवि किशन कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके थे।
लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उनकी पहचान का दायरा काफी बढ़ गया। इस शो से बाहर आने के बाद रवि की जिंदगी बदल गई थी।
भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी बिग बॉस सीजन 4 में हिस्सा लिया था, जिसमें डॉली बिंद्रा के साथ उनकी लड़ाई आज तक सुर्खियों में छाई रही है।
भोजपुरी की आइटम क्वीन संभावना सेठ भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने शो में धमाल मचा दिया। इस शो के बाद उन्हें कई हिंदी फिल्में मिलीं, लेकिन वह अपनी सफलता को भुना नहीं सकीं।
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी बिग बॉस में नजर आए थे। इस शो से उन्हें अलग पहचान मिली थी। आज दिनेश लाल भाजपा सांसद हैं।
बिग बॉस ने भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा आज टीवी इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस बन गई हैं। हालांकि एक्ट्रेस अभी भी भोजपुरी वर्ल्ड से जुड़ी हुई हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने काफी अच्छा खेला था।
सलमान खान खेसारी से काफी इम्प्रेस हुए थे, सलमान खान से मिली तारीफों ने खेसारी की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया।
अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी सीजन वन में नजर आ चुकी हैं। वैसे तो यूपी-बिहार के लोग उन्हें पहले से जानते थे, लेकिन इस शो में आने के बाद उन्हें पूरा देश जानने लगा।
भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह के लिए बिग बॉस काफी अच्छा साबित हुआ था। इस शो में उनकी और मोनालिसा की शादी हुई थी।
