Vitamin B12 की कमी दूर करेगी बासी रोटी, नहीं होंगी बीमारियां!
हमारे शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण थकान, पीला शरीर, सिरदर्द, डिप्रेशन, पेट की समस्याएं, मुंह और जीभ में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, नसों में दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।
विटामिन बी12 हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए के निर्माण के लिए आवश्यक है, इसकी कमी से स्वास्थ्य को बहुत नुकसान हो सकता है।
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक, बासी खाना खाने से बीमारियां हो सकती हैं, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं जिन्हें खाने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं।
पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हम गेहूं की रोटी को रात भर के लिए छोड़ दें और अगले दिन खाएं तो इसमें फर्मेंटेशन प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
Homemade indian pita chapati on a gray background. Vegetarian cuisine concept.
बासी रोटी में अच्छे बैक्टीरिया विटामिन बी12 का उत्पादन शुरू कर देते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
बासी रोटी में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा और सोडियम की मात्रा भी बहुत कम होती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।
शोध के मुताबिक, विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए मछली, जानवरों का लीवर, रेड मीट, अंडे, दूध, पनीर, दही, फोर्टिफाइड न्यूट्रिशनल यीस्ट खा सकते हैं।
Disclaimer: कृपया इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को लागू करने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श लें। नवभारत मीडिया किसी भी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं कर रहा है।
