By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
इसी साल शादी के बंधन में बंधीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।
सोनाक्षी अक्सर पति जहीर इकबाल संग मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक नया वीडियो शेयर किया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो फ्लाइट के अंदर का है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सोनाक्षी चेहरे पर मास्क लगाकर सोती नजर आ रही हैं। वहीं, जहीर उनके चेहरे से मास्क हटाकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
मास्क हटाते ही सोनाक्षी हंस देती हैं और मजाकिया तौर पर जहीर को मारने का इशारा करती हैं।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा "जब आप ऐसे आदमी से शादी करते हैं, जिसकी प्यार की भाषा आपको परेशान करना है।"
सोनाक्षी के वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल की डेटिंग के बाद 23 जून को मुंबई में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी।