By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
दिसंबर से लेकर जनवरी और फरवरी के बीच बर्फबारी होती है। ऐसे में सभी लोग इस तरह की जगह पर घूमने का प्लान करते हैं।
भारत की कुछ जगहों पर फरवरी के अंत तक भी बर्फबारी होती रहती है।
फरवरी में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो बर्फबारी के साथ खूबसूरत वादियों का मजा भी ले सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में मौजूद केलांग में बर्फबारी का लुत्फ लिया जा सकता है। यहां का नजारा काफी खूबसूरत होता है।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है। यहां पर फरवरी में भी बर्फ पड़ती है।
जम्मू कश्मीर में स्थित गुलमर्ग बहुत ही शानदार जगह है। यहां पर फरवरी में घूमने का प्लान कर सकते हैं।
बर्फबारी के लिए फरवरी में नॉर्थ सिक्किम जाने का प्लान किया जा सकता है। यहां के खूबसूरत नजारे आपको अच्छे लगेंगे।
मनाली में फरवरी के समय बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए जा सकते हैं।