इस गांव में होती है सांपों की खेती, पाले जाते हैं जहरीले सांप, जाने क्या है वजह?
चीन के झेजियांग प्रांत के जिसिकियाओ गांव के लोग जहरीले सांप पालते हैं। इस गांव में सांपों की खेती की जाती है।
जहां कोबरा, अजगर, वाइपर, रैटल जैसे जहरीले सांपों से लेकर गैर विषैले सांपों तक, सभी की खेती की जाती है।
अमेरिका, रूस, साउथ कोरिया, जर्मनी समेत दुनिया के कई देशों में इन सांपों की बिक्री होती है।
एक गांव में हर साल करीब 30 लाख सांप पाले जाते हैं। इस व्यवसाय से इस गांव के लोग अपनी जीविका चला रहे हैं।
चीन में सांप पालने की परंपरा काफी पुरानी बताई जाती है। बताया जाता है कि इस गांव में पहली बार साल 1980 में सांपों की खेती की गई थी।
इस गांव के लोग पिछले कई सालों से सांप पालने का काम कर रहे हैं।
बड़े कारोबारी गांव में आकर बोली लगाते हैं। सांपों का सौदा कर इन्हें न सिर्फ चीन, बल्कि अमेरिका, जर्मनी, रूस और दक्षिण कोरिया तक पहुंचाया जाता है।
कुछ चीनी दवाओं में जहरीले सांपों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। गांव में करीब 1000 लोग रहते हैं। यहां 100 से ज्यादा स्नेक फार्म हैं।
खबरों के मुताबिक खतरनाक जहरीले सांपों के जहर से कैंसर की दवा तैयार की जाती है, जो कैंसर रोगी के शरीर में जाकर कैंसर के खतरनाक कणों से लड़कर मानव जीवन को बचाता है।
