मां लक्ष्मी के आने का संकेत देती हैं ये चीजें
मां लक्ष्मी के आने का संकेत देती हैं ये चीजें, हो सकता है धन लाभ
हर कोई चाहता है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहे। वहीं इससे जुड़े कुछ संकेत भी हमें जीवन में मिलते हैं। आइए, जानते हैं मां लक्ष्मी के आगमन से पहले क्या संकेत मिलते हैं।
सुख समृद्धि
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का वास रहे। ताकि घर में कभी भी धन और धान्य की कमी न रहे।
मां लक्ष्मी का आगमन
घर में मां लक्ष्मी के आगमन से पहले कुछ संकेत मिलते हैं। आइए, जानते हैं घर में प्रवेश करने से पहले लक्ष्मी जी कौन से संकेत देती हैं।
उल्लू
मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू अगर आपको कहीं दिख जाता है तो जल्द ही मां लक्ष्मी यानी धन का आगमन होने वाला है।
भूख लगना
कहा जाता है कि अगर भूख कम लगने लगे और उसमें भी आप संतुष्ट महसूस करते हैं तो मतलब माता लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।
शंख
अगर सुबह उठते ही आपको शंख की आवाज सुनाई देती है तो इसका मतलब है कि जल्द ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।
झाडू
सुबह अगर कोई झाड़ू लगाते हुए नजर आता है तो इसके मतलब है कि आपको धन लाभ होने वाला है।
मोर
मोर का दिखना भी शुभ माना जाता है। अगर यह दिखाई नाचती हुई दिखाई देती है तो धन लाभ हो सकता है।

