सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीसरी बार शादी कर ली है।
शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।
आपको बता दें कि ऐसी अफवाह फेल रही थी कि शोएब मलिक और सना जावेद एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
वहीं मलिक ने पिछले साल सना के जन्मदिन पर उनको विश किया था और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी।
वहीं एक्ट्रेस सना ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें, एक्ट्रेस की यह दूसरी शादी है।
भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी रचाई थी।
दोनों की दोनों की शादी ट्रेडिशनल मुस्लिम स्टाइल में बड़े ही धूम-धाम से हुई थी।
बता दें, दोनों का एक छोटा बेटा भी है, जिसका नाम इजहान है।
शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। लगातार दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी।
सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक रहसम्य पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था कि, 'शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है।
इस बीच शोएब मालिक और सना जावेद की निकाह की तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया है।
Watch More Stories