akshar patel (2)

भारतीय क्रिकेटर और ऑलराउंडर अक्षर पटेल आज अपना 30वां जन्मदिन मना  रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं की वे कभी भी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे?

भारतीय क्रिकेटर और ऑलराउंडर अक्षर पटेल आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है। पर क्या आप जानते हैं की वे कभी भी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे अक्षर टेस्ट डेब्यू में पांच विकेट लेने वाले नौवें भारतीय गेंदबाज
Published on: 
Updated on: 
akshar patel (5)

अक्षर एक बाएं हाथ के बल्लेबाज है और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं। अक्षर टेस्ट डेब्यू में पांच विकेट लेने वाले नौवें भारतीय गेंदबाज हैं।

akshar patel (7)

अक्षर घरेलू क्रिकेट में गुजरात क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए।

akshar patel (12)

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल का जन्म 20 जनवरी 1994 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उनका पूरा नाम अक्षर राजेशभाई पटेल है।

akshar patel (3)

अक्षर पटेल कभी क्रिकेटर बनना नहीं चाहते थे। वह पढ़ाई-लिखाई में बहुत अच्छे थे और मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते थे।

akshar patel

जब वह 9वीं कक्षा में थे, तो उनके दोस्त धीरेन कंसारा ने उनकी काबिलियत को देखा और उन्हें इंटर स्कूल टूर्नामेंट खेलने के लिए कहा।

akshar patel (11)

तब से अक्षर कि  क्रिकेट खेलने में रुचि बढ़ी। लेकिन बचपन में अक्षर बहुत कमजोर और नाजुक थे। जो उनके माता-पिता के लिए चिंता का विषय था।

akshar patel (8)

अक्षर ने शिकायत की कि उन्हें डमबल्स नहीं उठाने दिया जाता है। इसके बाद, वह फिट रहने के लिए क्रिकेट खेलने लगे।

akshar patel (9)

इस के बाद उन्होंने क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन की और प्रोफेशनल क्रिकेट सीखा। और आज वे टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर क्रिकेट खेलते है।

image

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com