By - Preeti Sharma Image Source:Instagram
लंबे समय से अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन सुर्खियों में हैं। दोनों की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है।
दोनों की पब्लिक अपीयरेंस कम होने की वजह से लोग उनके रिश्ते में तकरार की आशंका जता रहे हैं।
ऐसे में अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।
दोनों कपल की शादी से जुड़ा एक किस्सा बहुत ही रोचक है। जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं।
बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की मिठाई लौटा दी थी।
एक्टर ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वह बच्चन परिवार से नाराज थे जिसका खुलासा खुद उन्होंने किया।
अमिताभ बच्चन ने शत्रुघ्न को बेटे की शादी में नहीं बुलाया था। जिसकी वजह से वह काफी नाराज थे।
हालांकि अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने शादी में बहुत ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया था।