By - Preeti Sharma Image Source:Freepik
दुनिया में कई तरह की नदियां बहती हैं जो पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक होती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक नदी ऐसी भी है जहां पानी नहीं पत्थर मौजूद हैं।
दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिसके पीछे का रहस्य आजतक कोई नहीं जान पाया है। उसी प्रकार यह नदी भी है।
यह यूनिक नदी रूस में मौजूद है जिसे स्टोन रिवर के नाम से भी जाना जाता है।
इस नदी की लंबाई करीब 6 किमी है जिसमें आपको पानी की जगह पत्थर नजर आएंगे।
इस नदी में पत्थरों की संख्या काफी ज्यादा और बड़े से लेकर छोटे हर तरह के पत्थर पाए जाते हैं।
पत्थरों की वजह से यहां पर किसी तरह की वनस्पति नहीं उगती है। नदी के आसपास देवदार के पेड़ जरूर हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार यहां करीब 10000 साल पहले ग्लेशियर टूटकर गिरे जिसकी वजह से नदी का निर्माण हुआ।