किस महीने में कार खरीदना होता है सही
क्या आप सही समय पर कार खरीदते हैं?
अधिकतर लोग जरूरत देखकर कार खरीदते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही टाइमिंग से बड़ी बचत की जा सकती है।
एक ही कार, अलग-अलग कीमत!
साल के अलग-अलग महीनों में एक ही कार पर ऑफर्स और डिस्काउंट बदलते रहते हैं। सही समय चुनना बेहद जरूरी है।
कार खरीदने का सबसे अच्छा समय
ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर के बीच नई कार खरीदना सबसे फायदेमंद माना जाता है।
नवंबर-दिसंबर में क्यों मिलती हैं बड़ी छूट?
डीलर पुराने स्टॉक को जल्दी बेचने की कोशिश करते हैं क्योंकि नए साल के मॉडल शोरूम में आने लगते हैं।
मिल सकते हैं ये शानदार ऑफर्स
कैश डिस्काउंट
एक्सचेंज बोनस
फ्री एक्सेसरीज
स्पेशल फाइनेंस स्कीम
सेल्स टारगेट का मिलता है फायदा
साल खत्म होने से पहले कंपनियां और डीलर अपने टारगेट पूरे करने के लिए अतिरिक्त छूट भी दे सकते हैं।
हर महीने का आखिरी हफ्ता भी खास
मंथली टारगेट पूरा करने के दबाव में डीलर बेहतर डील देने के लिए ज्यादा तैयार रहते हैं।
थोड़ा मोलभाव, ज्यादा बचत
महीने के आखिरी दिनों में कम ब्याज, फ्री इंश्योरेंस और अतिरिक्त डिस्काउंट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
ड्रीम कार खरीदने का गोल्डन फॉर्मूला
अक्टूबर-दिसंबर में खरीदारी करें
महीने के आखिरी हफ्ते में डील फाइनल करें
अलग-अलग शोरूम के ऑफर्स जरूर तुलना करें

