अश्लीलता फैलाने के आरोप, तानों से तंग आकर खाया था जहर
डांसर
आज हम जिस डांसर की बात कर रहे हैं, वो डांसर आज अपने डांस के बल पर सोशल मीडिया पर राज करती हैं। हर कोई इनके डांस का दीवाना है।
हरियाणवी डांसर
एक वक्त ऐसा था, जब हरियाणवी गाने इस डांसर के डांस के बिना अधूरे माने जाते थे। शायद अब आप इस डांसर को पहचान चुके होंगे।
सपना चौधरी
सपना चौधरी के सिर से उनके बचपन में ही पिता का साया उठ गया था। इसके बाद परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।
परिवार की मजबूरी
अपने कई इंटरव्यू में सपना बता चुकी हैं कि परिवार की मदद करने के लिए उन्हें डांसर बनना पड़ा। वो डांस शो किया करती थीं।
अश्लीलता के आरोप
एक वक्त ऐसा भी आया जब सपना पर अपने डांस के जरिए अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे।
दर्ज हुई शिकायत
2016 में उनके खिलाफ इतना बवाल काटा गया कि उनके विरुद्ध शिकायतें तक दर्ज करवा दी गईं।
जहर खाना पड़ा
उनके जीवन में हुए बवाल के बाद वो इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने जहर खा लिया था, लेकिन वक्त रहते उन्हें बचा लिया गया।
सुसाइड नोट हुआ वायरल
उन्होंने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था, जो बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था।

