सर्दियों में घी खाने का सही तरीका
देसी घी का सेवन करने से सर्दियों में लोगों की इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही इसे सही मात्रा में खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है।
देसी घी
All Source: Freepik
सर्दियों में देसी घी का इस्तेमाल शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है।
हेल्दी फैट
देसी घी में हेल्दी फैट होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है।
फायदेमंद
घी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है लेकिन कई लोग वजन बढ़ने की वजह से इसका सेवन नहीं करते।
सही तरीका
सीमित मात्रा और सही तरीके से घी का सेवन सर्दियों में सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है।
कब खाएं
सुबह खाली पेट या रात को सोते समय घी का सेवन शरीर को गर्म रखता है।
कैसे खाएं
सर्दियों में खाने के साथ रोटी में घी लगाएं या दाल में डालकर घी का सेवन करें।
सॉफ्ट स्किन
सर्दियों में हवा स्किन को रूखी बना देती है ऐसे में घी का सेवन स्किन को सॉफ्ट बनाएगा।
सीमित मात्रा
शरीर को डिटॉक्स करने में भी घी फायदेमंद होता है। इसे दिन में दो या तीन चम्मच से ज्यादा न खाएं।

