By - Anil Omprakash
Image Source: Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
रिया और उनके परिवार के लिए जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर रद्द हुआ।
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था।
इसी मामले में रिया चक्रवर्ती ने जेल में भी कुछ दिन बिताया है।
जेल का अनुभव रिया चक्रवर्ती के लिए किसी सदमे से कम नहीं था।
रिया ने बताया कि जेल का हर दिन उन्हें एक साल जितना लंबा लगता था।
इस मामले को लेकर लोग उन्हें चुड़ैल और काला जादू करने वाली नागिन कहने लगे थे।
रिया और उनका परिवार फिलहाल विदेश यात्रा कर सकता है।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कुछ समय पहले सीबीआई के लुक आउट सर्कुलर को रद्द कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।