इन हर्बल ड्रिंक से कम करें पेट की चर्बी, दिखेंगे बिल्कुल फिट!
पेट के आसपास की चर्बी से छुटकारा पाना कौन नहीं चाहता। इसके लिए हम डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक कई तरीके अपनाते हैं, जिसके कई सारे साइड इफेक्ट्स भी है।
आज हम आपको बताएंगे वजन कम करने और फिगर मेंटेन करने का देसी तरीका। जिन्हें खाली पेट पीकर आप फटाफट से पतले होना शुरू हो जाएंगे...
हर्बल ड्रिंक की बात करें तो सबसे पहले नींबू पानी का नाम आता है। लेमन वाटर को आप सुबह खाली पेट हनी डालकर पी सकते हैं।
वजन घटाने के लिए देसी नुस्खों में मेथी बहुत कारगर मानी जाती है। इसलिए सुबह खाली पेट मेथी का पीना शुरू करें।
मेथी के दाने में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। वहीं आप चाहें तो सुबह के समय मेथी को पानी में उबाल लें और ठंडा करके पिएं।
Spoon with fenugreek grains to mix with water - Trigonella foenum-graecum
जीरे में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं। इसे पीने के बाद आपको पूरे दिन भूख नहीं लगेगी।
साथ ही जीरे का पानी पूरे दिन शरीर और दिमाग को तरोताजा रखता है। जीरे में सुगंधित गुण होते हैं जो पेट फूलने और कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाते हैं।
पुदीना का पानी पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने के अलावा हमारे मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
चाय में पुदीना डाल कर पीने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।
like tea
हल्दी हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इसके लिए आप हल्दी और पुदीने की चाय का भी सेवन कर सकते हैं।
Turmeric and water, healthy drink - Curcuma longa
वजन घटाने के लिए आप हर्बल ड्रिंक्स में अदरक का पानी भी पी सकते हैं। इस हर्बल ड्रिंक को सुबह खाली पेट पीने से आपका वजन तेजी से कम हो जाएगा।
Ginger and ginger tea in a cup on a wooden table at home.
बैली फैट कम करने के लिए तुलसी का पानी भी काफी कारगर होता है, इसे आप सुबह के समय खाली पेट ही पिएं।
