By: Simran Singh
NavBharat Live Desk
क्या आपने कभी सोचा है कि राहुल गांधी लगभग हर मौके पर सफेद टी-शर्ट में ही क्यों नजर आते हैं? इसके पीछे सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक खास संदेश छिपा है।
Source: Pinterest
राहुल गांधी के मुताबिक उनकी सफेद टी-शर्ट महज एक परिधान नहीं, बल्कि एक सोच और विचारधारा का प्रतीक है।
Source: Pinterest
राहुल गांधी का कहना है कि सफेद रंग साफ-सफाई और पारदर्शिता को दर्शाता है। वे इसके जरिए जनता के बीच एक स्पष्ट और साफ छवि पेश करना चाहते हैं।
Source: Pinterest
महंगे और औपचारिक कपड़ों की बजाय राहुल गांधी साधारण लुक पसंद करते हैं। उनका कहना है कि वे कपड़ों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते और सादगी में विश्वास रखते हैं।
Source: Pinterest
कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सफेद टी-शर्ट उनकी पहचान बन गई थी।
Source: Pinterest
कड़ाके की सर्दी में भी सिर्फ टी-शर्ट पहनकर यात्रा करने को उनकी शारीरिक और मानसिक दृढ़ता का प्रतीक माना गया।
Source: Pinterest
जनवरी 2025 में राहुल गांधी ने अपनी सफेद टी-शर्ट को "White T-Shirt Movement" नामक अभियान का रूप दिया।
Source: Pinterest
इस अभियान के जरिए वे गरीब और कामकाजी वर्ग के अधिकारों की बात करते हैं और बढ़ती आर्थिक असमानता पर सवाल उठाते हैं।
Source: Pinterest
एक साधारण सफेद टी-शर्ट ऐसा परिधान है जिसे अमीर और गरीब दोनों पहन सकते हैं। राहुल गांधी इसे जनता से जुड़ाव का माध्यम मानते हैं।
Source: Pinterest
व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट के अनुसार यह टी-शर्ट 5 प्रमुख मूल्यों को दर्शाती है: करुणा एकता अहिंसा समानता सभी के लिए प्रगति
Source: Pinterest