होली खेलने से पहले जरूर करें ये काम
हर साल भारत में होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली खेलने जाने से पहले स्किन और बालों का ख्याल रखने के लिए कुछ नुस्खे जरूर अपनाएं।
नारियल तेल
All Source: Freepik
होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल या सरसों के तेल की मालिश करें।
सुरक्षा
तेल से स्किन पर एक सुरक्षा कवच बन जाता है जिससे रंग अंदर नहीं जाते हैं।
नाखून
नाखूनों के कोनों में वैसलीन लगाएं और साथ ही डार्क कलर की नेल पेंट लगाएं।
बालों का ख्याल
बालों को सुरक्षित रखने के लिए अच्छी तरह से तेल लगाएं और उन्हें खुला न छोड़ें।
सनस्क्रीम
होली पर अक्सर धूप हो जाती है ऐसे में सनस्क्रीम लगाकर ही बाहर निकलें।
वैसलीन लगाएं
कानों के पीछे और होंठों पर लिप बाम या वैसलीन जरूर लगाएं जिससे कलर जल्दी निकल जाए।
हाइड्रेट रहें
होली खेलने निकलने से पहले खूब सारा पानी पिएं जिससे स्किन हाइड्रेट रह सके।
मौज मस्ती
इन टिप्स की मदद से आप होली का जमकर मजा ले सकते हैं बिना किसी डर के।

