साउथ एक्टर प्रभास की मच अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि फैंस थिएटर्स में प्रभास के पोस्टर्स को देखकर खुशी से झूम उठे हैं।
लोगों का यह रिएक्शन प्रभास की जबरदस्त पॉपुलैरिटी और फिल्म के धमाकेदार इंपैक्ट का साबित है।
फैंस ने प्रभास के फिल्म की रिलीज को बड़ी एक्साइटमेंट के साथ सेलिब्रेट किया है।
Kalki 2898 AD
थिएटर्स के बाहर बहुत सारे फैंस इकट्ठे हुए और एक जबरदस्त माहौल बन गया।
यह सिर्फ एक फिल्म का प्रीमियर नहीं था, बल्कि यह प्रभास के डाई हार्ड फैंस और सपोर्टर्स के लिए एक जश्न का पल था।
कल्कि 2898 एडी की कहानी बेहद इंगेजिंग है, जिसमें एक्शन के साथ ढेर सारा ड्रामा है।
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी अहम किरदार में शामिल हैं।
कल्कि 2898 एडी के इवेंट में दीपिका पादुकोण ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।
कल्कि 2898 एडी में प्रेंग्रेंट दीपिका को प्रभास से लेकर अमिताभ बच्चन संभालते नजर आए थे।
