मुंबई के लिए गेम चेंजर साबित होगा अटल सेतु, शहर में होंगे ये बदलाव
अटल सेतु ब्रिज के खुलने से ना केवल मुंबई वासियों की कई परेशानियों का हल निकलेगा बल्कि ये परियोजना व्यापारिक नजरिए से भी शहर के लिए गेम चेंजर साबित होने वाला है।
साल के अंत तक नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाने के बाद इस इलाके का समग्र विकास आसानी से हो सकेगा।
अटल सेतु के खुल जाने से रायगड देश का नया इकोनॉमिक हब बन जाएगा।
देश का करीब 65 प्रतिशत डेटा सेंटर रायगड में होगा।
बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से पुल के आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण होंगे जो एक नए कारोबारी हब का आकार ले सकते हैं।
अनुमान लगाया गया है कि पुल के उपयोग से हर साल मुंबई के एक करोड़ लीटर ईंधन की बचत होगी।
पर्यावरण की दृष्टि से CO2 उत्सर्जन में 25,000 मिलियन टन से अधिक की कमी आएगी।
मुंबई में एंट्री पॉइंट पर ट्रैफिक कम होने से लोगों की सुविधाओं में जबरदस्त इजाफा होगा।
मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा का समय मौजूदा दो घंटे से घटकर लगभग 20-30 मिनट हो जाएगा।
मुंबई और पुणे के बीच का फासला काफी कम होगा और दूसरी ओर मुंबई और निर्माणाधीन नवी मुंबई हवाई अड्डे के बीच का रास्ता भी कम हो जाएगा।
