PM Modi ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, कहा-'अद्भुत अनुभव'
तेजस में उड़ान भरने से पहले मोदी बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) भी पहुंचे थे।
सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान तेजस को HAL ने डेवलप किया है।
वायुसेना में इसकी दो स्क्वॉ़ड्रन शामिल हो चुकी हैं।
हल्के लड़ाकू विमान LCA MARK 2 (तेजस MK2) के इंजन और स्वदेशी एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के पहले दो स्क्वाड्रन का निर्माण अब देश में ही किया जाएगा।
भारत में रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने शनिवार (18 नवंबर) को कहा था कि अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) मिलकर ये इंजन बनाएंगे। अमेरिका से इसकी सभी मंजूरी मिल गई है।
पीएम ने लिखा कि, 'मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।'
