By - Priya Jais
Image Source: Social Media
18 अक्टूबर से हैदराबाद में इसकी शुरुआत होने जा रही है। जानें फ्रैंचाइजी ने किस टीम के लिए किस कोच को जिम्मेदारी सौंपी है।
पीकेएल सीजन 11 के लिए पुणेरी पल्टन ने बीसी रमेश को कोच के रूप में नियुक्त किया है।
PKL के इतिहास में पहली बार तमिल थलाइवाज ने उदय कुमार और धर्मराज चेरालाथन को हेड कोच नियुक्त कर दोहरी कोच प्रणाली अपनाई है।
हरियाणा स्टीलर्स के पूर्व सहायक कोच और युवा कबड्डी कोच नरेंद्र रेधू को पटना पाइरेट्स के मुख्य कोच के रूप में फिर से नियुक्त किया है।
PKL मंच पर फेमस कृष्ण कुमार हुड्डा को सीजन 11 के लिए पहले तेलुगु टाइटन्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
यूपी योद्धा के अनुभवी मुख्य कोच जसवीर सिंह को आगामी अभियान के लिए कोच की भूमिका में फिर से नियुक्त किया गया है।
PKL में सफलता के लिए फेमस कोच राम मेहर सिंह को गुजरात जायंट्स के लिए मुख्य कोच के रूप में नामित किया गया है।
PKL सीजन 9 के चैंपियन, जयपुर पिंक पैंथर्स ने आगामी अभियान के लिए संजीव बालियान को अपने मुख्य कोच के रूप में चुना है।
पूर्व प्रो कबड्डी चैंपियन मनप्रीत सिंह को एक बार फिर हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच के रूप में नामित किया गया है।
PKL सीजन 2 के विजेता, यू मुंबा ने सीजन 11 के लिए घोलमरेजा माजंदरानी को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया।
PKL सीजन 11 में दबंग दिल्ली केसी के लिए जोगिंदर नरवाल को हेड कोच की भूमिका के लिए नियुक्त किया गया है।
रणधीर सिंह सहरावत PKL सीजन 11 के लिए बेंगलुरु बुल्स के हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है।
बंगाल वारियर्स ने आगामी सीजन से पहले प्रशांत सुर्वे को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।