संजू सैमसन के शतक से भारतीय टीम के टूटे कई रिकॉर्ड

By - Priya Jais

Image Source: ANI

भारत और बांग्लादेश के बीच दशहरे के दिन दर्शकों ने बल्ले की आतिशबाजी देखी। 

भारत की आतिशबाजी

संजू सैमसन के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में जीत दर्ज की।

भारत ने जीती सीरीज

भारत ने शनिवार को 6 विकेट पर 297 रन बनाए जो इस टी20I प्रारूप में उसका सर्वोच्च स्कोर है।  

बनाया सर्वोच्च स्कोर

यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है। 

टी20 का सर्वोच्च स्कोर

अभिषेक शर्मा (4) जल्दी आउट हो गए इसके बाद सैमसन और सूर्यकुमार ने मोर्चा संभाला।  

सैमसन और सूर्या 

सैमसन ने सिर्फ 47 गेंद में 11 चौकों और 8 छक्कों से 111 रन बनाए जो रोहित शर्मा (35 गेंद) के बाद किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज टी20 शतक है। 

संजू सैमसन

कप्तान सूर्यकुमार ने 35 गेंद में 75 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 173 रन की साझेदारी की।    

बेहतरीन साझेदारी

भारत ने अफगानिस्तान द्वारा 2019 में देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ बनाए गए 3 विकेट पर 278 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा। 

नया रिकॉर्ड

इससे पहले टी20 क्रिकेट में भारत का सर्वोच्च स्कोर पांच विकेट पर 260 रन था जो 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में बनाया था।

नया रिकॉर्ड