By - Sonali Jha Image Source: Instagram
पत्रलेखा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। पत्रलेखा का जन्म 20 फरवरी 1989 में मेघालय के शिलांग में हुआ था।
पत्रलेखा ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'सिटीलाइट्स' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
डायरेक्ट हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म में पत्रलेखा के साथ राजकुमार राव नजर आये थे।
अपनी पहली ही फिल्म के लिए पत्रलेखा को 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का अवॉर्ड भी मिला था।
पत्रलेखा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने बचपन में भरतनाट्यम की क्लासेस ली थीं।
पत्रलेखा स्विमिंग, घुड़सवारी, बास्केटबॉल जैसे स्पोर्ट्स खेलना पसंद करती हैं।
पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को अपने बॉयफ्रेंड राजकुमार राव के साथ शादी रचाई।
11 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद पत्रलेखा और राजकुमार राव शादी के बंधन में बंध गए थे।