गुरू पूर्णिमा पर अपने गुरू को करें पीली रंग की चीजें भेंट
गुरू पूर्णिमा
इस साल गुरू पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाया जाएगा। गुरू हमें अज्ञानता से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते है।
पवित्र रिश्ता
गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। शिष्य अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
गुरू को दें गिफ्ट
गुरू पूर्णिमा के मौके पर आप कुछ खास चीजें भेंट कर सकते है जिससे गुरू का आशीर्वाद मिलता है।
पीली चीजें
ज्योतिष शास्त्र में पीले रंग को गुरु बृहस्पति का कारक माना गया है इसलिए आप पीले रंग की वस्तुएं गिफ्ट कर सकते है।
पीले वस्त्र
गुरु को पीले रंग के वस्त्र जैसे पीताम्बर या शॉल उपहार में दे सकते है।
पीली मिठाई
बेसन के लड्डू, केसर बर्फी या बूंदी के लड्डू जैसी पीली मिठाइयां गुरू को गिफ्ट कर सकते है।
हल्दी
आप अपने गुरु को थोड़ी सी हल्दी भी भेंट कर सकते हैं।
पीले फल
केला, आम या अन्य कोई पीले मौसमी फल आप अपने गुरू को गिफ्ट में दे सकते है।
पीले फूल
गेंदे या चंपा जैसे पीले फूल गुरु को उपहार में देना बहुत शुभ माना जाता है।
पवित्र ग्रंथ
भगवद गीता, रामायण, उपनिषद और अन्य ग्रंथ अपने गुरू को गिफ्ट कर सकते है।
नोटबुक
आप अपने गुरु को पेन, डायरी या नोटपैड जैसी चीजें भी भेंट कर सकते हैं।

