1200-900-18058327-thumbnail-4x3-img

जानिए नवरात्रि के दौरान किस दिन कौन सा लगाएं भोग, माता होंगी प्रसन्न

नवरात्रि के दौरान अलग-अलग देवियों की पूजा की जाती है। इस पूजा में मां के प्रसाद का भी बहुत महत्व होता है। आइए जानते हैं इस नवरात्रि में किस दिन किस देवी को कैसा प्रसाद चढ़ाना चाहिए?
Published on
Updated on
istockphoto-1472809150-612x612
Photo: Social Media

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों को उनका पसंदीदा प्रसाद चढ़ाने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है।

1-Maa-shailputri-Wall-Poster-212x300.jpg
Photo: Social Media

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री को गाय के दूध या घी से बनी चीज का भोग लगाने से निरोगी रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

2-Maa-Brahmcharini.jpg
Photo: Social Media

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चीनी का भोग लगाने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

3-Maa-Chandraghanta-212x300.jpg
Photo: Social Media

चंद्रघंटा माता को समर्पित तीसरे दिन उन्हें दूध और उससे बनी चीजें अर्पित करने से घर में समृद्धि आती है।

4-Maa-Kushmanda-211x300.jpg
Photo: Social Media

चौथे दिन मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाने से बुद्धि का विकास होता है।

5-Maa-Skandmata-Wall-Poster-213x300.jpg
Photo: Social Media

पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाने से स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

6-Maa-Katyayani-Wall-Poster-214x300.jpg
Photo: Social Media

छठे दिन मां कात्यायनी को शहद से बना प्रसाद चढ़ाने से वे अति प्रसन्न होती हैं।

7-Maa-Kalratri-Wall-Poster-214x300.jpg (1)
Photo: Social Media

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाना फलदायी होता है।

8-Maa-Mahagauri-Wall-Poster
Photo: Social Media

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी को नारियल या उससे बनी चीजें चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।

9-Maa-Siddhidatri-Wall-Poster
Photo: Social Media

नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

durga
Photo: Social Media

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, नवभारत मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता।

Prabhatkhabar_2022-08_18e208fa-4981-4d0d-9bcd-01eb99fa9508_vaishno_devi

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com