By - Sonali Jha Image Source: Instagram
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नूतन ने चार दशक तक बॉलीवुड पर राज किया था।
नूतन ने साल 1969 में आई फिल्म 'देवी' के सेट पर संजीव कुमार को थप्पड़ मारा था।
'देवी' के शूटिंग के दौरान नूतन को सेट पर पड़ी एक मैग्जीन से उनके और संजीव के अफेयर के बारे में पता चला।
अफेयर की खबर पढ़ने के बाद एक्ट्रेस को ये पता चला कि ये अफवाह संजीव ने फैलाई है।
इस वजह से नूतन को गुस्सा आ गया था। नूतन नहीं चाहती थी कि उनका नाम किसी भी स्कैंडल या किसी भी लिंक अप में जुड़े।
इस थप्पड़ के बाद भी नूतन और संजीव कुमार का लव सीन फिल्माया गया था।
नूतन के 40 साल के शानदार फिल्मी करियर में 70 से ज्यादा फिल्में शामिल हैं।
नूतन का महज 54 साल की उम्र में 21 फरवरी 1991 को कैंसर के कारण निधन हो गया।