Grey Headed Flying Fox hanging upside down in a tree
कैंसर से बचाव में मददगार हो सकते हैं चमगादड़, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
हाल ही में हुए एक अध्ययन में बड़ा खुलासा हुआ है कि इंसान चमगादड़ों से कैंसर से बचाव सीख सकता है और लंबी उम्र और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी समझ सकता है। जानिए क्या कहता है रिसर्च?
Photo: istock
कोरोना के प्रसार के समय चमगादड़ को इसकी उत्पत्ति का स्रोत माना गया, जिसके बाद इस जीव को लेकर कई भ्रांतियां फैल गईं। लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आने के बाद आपको इस जीव के बारे में नए सिरे से सोचना होगा।
Photo: istock
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि मानव चमगादड़ों से कैंसर का बचाव सीख सकता है, साथ ही लंबी उम्र और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी समझ सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक चमगादड़ों में न केवल उड़ने की क्षमता होती है, बल्कि उनकी उम्र लंबी होती है, कैंसर की दर कम होती है और प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
Photo: istock
bat in the maldives
चमगादड़ में वायरल संक्रमण को सहन करने की क्षमता भी बहुत अधिक होती है। इन्हीं तमाम खासियतों के मद्देनजर चमगादड़ से मानव काफी कुछ सीख सकते हैं।
Photo: istock
The bats flying in the sky early in the morning
चमगादड़ की यही विशेषताएं उन्हें मानव स्वास्थ्य से जुड़े शोध के लिए एक दिलचस्प प्राणी बनाती हैं।
Photo: istock
Bat haning upside down in tree
चमगादड़ की कुछ प्रजातियों में छह डीएनए रिपेयर प्रोटीन और करीब-करीब 46 प्रकार के अन्य प्रोटीनों मौजूद हैं, जो कैंसर से संबंधित हैं।ये ऐसे प्रोटीन हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को दबाने में सक्षम हैं।
Photo: istock
Grey Headed Flying Fox hanging upside down in a tree
चमगादड़ों पर किए गए इस तरह के शोध आगे चलकर मानव जीवन की उम्र बढ़ने के साथ-साथ, कैंसर को काफी हद तक समझने और उसके खतरे को कम करने की दिशा में पहला कदम साबित हो सकता है।
Photo: istock
Flying fox - Bat
Watch More Story
