धरती की सबसे गर्म जगह, जहां नहीं पड़ती सर्दी
दुनिया की सबसे गर्म जगहों में सहारा रेगिस्तान आता है लेकिन इथोपिया में एक सबसे गर्म जगह है जिसके बारे में कम लोग जानते हैं।
सबसे गर्म जगह
All Source: Freepik
धरती पर सबसे गर्म जगह इथियोपिया का एक दूर दराज इलाका डलॉल है।
तापमान
डलॉल के पास धरती पर सबसे ज्यादा औसत सालाना तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
लगातार गर्मी
यहां पर पूरे साल लगातार गर्मी रहती है। सर्दियों में यहां तापमान 30 डिग्री से ऊपर ही रहता है।
धरती का मंगल
डलॉल डानाकिल डिप्रेशन में बसा है। इस इलाके को धरती पर मंगल कहा जाता है।
रंगीन नजारे
यहां पर पीले, हरे, नारंगी और सफेद रंग के चमकीले नियॉन शेड्स देखने मिलते हैं।
खतरनाक जगह
यह जगह सिर्फ गर्म ही नहीं है बल्कि काफी खतरनाक भी मानी जाती है।
पीएच वेल्यू
यहां हाइड्रोथर्मल पूल इतना ज्यादा एसिडिक है कि इसका पीएच शून्य या उससे कम हो सकता है।
ज्वालामुखी
यह जगह धरती के सबसे निचले हिस्सों में से एक है जो ज्वालामुखी क्रेटर पर बसी है।

