केरल के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के सावन में करें दर्शन
केरल कई प्रसिद्ध शिव मंदिरों का घर है। इनमें से कुछ सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में त्रिशूर का वडक्कुनाथन मंदिर शामिल है, जो अपनी पारंपरिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है।
केरल
All Source: Freepik
दक्षिण भारत का राज्य केरल देश का लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है।
खूबसूरत जगह
केरल में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है जिन्हें एक्सप्लोर कर सकते हैं।
शिव मंदिर
लेकिन यहां पर कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिर भी हैं जिनके दर्शन करने सावन पर जा सकते हैं।
वडक्कुनाथन मंदिर
यह केरल का सबसे प्राचीन और पवित्र शिव मंदिर है जो केरल के त्रिशूर में स्थित है।
वैकोम महादेव मंदिर
यह मंदिर कोट्टायम जिले में स्थित है जो राज्य के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर में से एक है।
कवियूर महादेव मंदिर
पथानामथिट्टा जिले में स्थित यह शिव मंदिर त्रिकवियूर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
आझिमाला शिव मंदिर
तिरुवनंतपुरम में स्थित यह मंदिर भगवान शिव की 58 फीट ऊंची प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है।
चौवालूर शिव मंदिर
केरल के त्रिशूर जिले में स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन करने लोग दूर दूर से आते हैं।

