सेहत के लिए बहुत जरूरी है मॉर्निंग वॉक, रोजाना इतने घंटे करें सैर
शोध में पाया गया है कि अगर आप रोज सुबह खाली पेट 20 से 30 मिनट तक वॉक करने हैं, तो इसका आपके शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।
वॉक करने से कई समस्याओं से राहत मिलती है और शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
अगर आप कम से कम 5 दिन तक सुबह वॉक हैं, तो इसका असर तुरंत दिखने लगता है और आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होने लगता है।
वॉक करना हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है। जो लोग नियमित रूप से वॉक करते हैं उन्हें हार्ट से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं।
पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। वॉक करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
अगर आप खाली पेट अच्छी तरह से वॉक करें, तो ये आपके स्ट्रेस, डिप्रेशन, नींद ना आने की समस्या को भी ठीक कर सकता है।
रोजाना पैदल चलने से शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। चलने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे फेफड़े स्वस्थ और मजबूत होते हैं।
एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 10,000 कदम यानी 6 से 7 किलोमीटर चलना चाहिए।
अगर आप सिर्फ आधा घंटा ही चलते हैं तो थोड़ा तेज चलें। बढ़ती उम्र या किसी बीमारी की स्थिति में आपको थोड़ा कम चलना चाहिए।
