घर पर बनाए परिवार के लिए टेस्टी और हेल्दी मिठाई
सूखे मेवों की बर्फी बनाएँ
काजू, बादाम, अखरोट और अंजीर को पीसकर घी में भूनें। गुड़ या खजूर की पेस्ट मिलाकर जमाएं। शुगर-फ्री और एनर्जी से भरपूर मिठाई।
ओट्स और गुड़ के लड्डू
ओट्स को सेंककर उसमें तिल, मूंगफली और गुड़ मिलाएं। घी डालकर लड्डू बनाएं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए परफेक्ट।
चना-दाल की हेल्दी पिन्नी
भुनी हुई चना दाल को पीसकर देसी घी, नारियल बुरादा और गुड़ मिलाएं। स्वादिष्ट और डाइजेशन में मददगार मिठाई।
लौकी की मिठाई
लौकी को कद्दूकस करके दूध में पकाएं। गुड़ और इलायची पाउडर डालें। बिना शक्कर की हल्की-फुल्की मिठास।
खजूर और ड्राई फ्रूट रोल
खजूर को मैश करके उसमें ड्राई फ्रूट्स भरें। रोल बनाकर टुकड़ों में काटें, फ्रिज में थोड़ा ठंडा करें। स्वादिष्ट और बिल्कुल बिना चीनी की मिठाई।
सूजी और नारियल की बर्फी
सूजी को घी में सेंकें, नारियल पाउडर और गुड़ मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके प्लेट में सेट करें और ठंडा होने दें। झटपट बनने वाली राखी स्पेशल मिठाई।
टिप
राखी के दिन इन मिठाइयों को सुंदर डिब्बे में पैक करके भाई-बहन को गिफ्ट करें — प्यार और स्वास्थ्य दोनों का संदेश मिलेगा।

