perfume जो घर में बनाया जा सकता है।
अपने पसंदीदा फूलों से घर पर परफ्यूम बनाने का तरीका
अगर आप नेचुरल खुशबू चाहते हैं, तो अपने पसंदीदा फूलों से घर पर ही परफ्यूम बनाना एक बेहतरीन आइडिया है। इसके लिए गुलाब, चमेली, मोगरा जैसे ताजे फूलों का चुनाव करें।
फूलों का चुनाव करें
Image Source: Freepik
सबसे पहले ऐसे ताजे और खुशबूदार फूल चुनें जो आपकी पसंद के हों, जैसे गुलाब, चमेली, बेला या मोगरा।
फूलों को धो लें
Image Source: Freepik
फूलों को हल्के हाथों से धोकर उनकी गंदगी और कीटाणु हटा दें ताकि परफ्यूम शुद्ध रहे।
फूलों की पंखुड़ियाँ अलग करें
Image Source: Freepik
फूलों की पंखुड़ियों को ध्यान से अलग कर लें और किसी साफ बाउल में रख लें।
फूलों को तेल में डुबोएं
Image Source: Freepik
एक कांच की बोतल लें और उसमें जोजोबा ऑयल या बादाम तेल डालें। अब उसमें फूलों की पंखुड़ियाँ डाल दें।
बोतल को धूप में रखें
Image Source: Freepik
बोतल को अच्छे से बंद करके 24 से 48 घंटे तक हल्की धूप में रखें ताकि फूलों की खुशबू तेल में अच्छी तरह मिल जाए।
तेल को छानें
Image Source: Freepik
तय समय के बाद तेल को छान लें और चाहें तो इसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल (जैसे लैवेंडर या सिट्रस) भी मिला सकते हैं ताकि खुशबू और बढ़िया हो।

