White Sauce Pasta
White Sauce Pasta घर पर बनाने के लिए करें ये काम।

व्हाइट सॉस पास्ता घर पर बनाने की आसान रेसिपी

दूध गुनगुना हो तो सॉस जल्दी बनता है। पास्ता को ज़्यादा न पकाएं, वरना मसल जाएगा। चीज़ को अंत में डालें ताकि टेक्सचर क्रीमी बना रहे।
Published on: 
Updated on: 

ज़रूरी सामग्री

White Sauce Pasta (1)
Image Source: Freepik

पास्ता – 1 कप, दूध – 2 कप, मैदा – 2 टेबलस्पून, मक्खन – 2 टेबलस्पून, चीज़ – ½ कप (ग्रेट किया हुआ), मिक्स हर्ब्स,

ज़रूरी सामग्री

White Sauce Pasta (2)
Image Source: Freepik

नमक – स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून, उबली मिक्स सब्जियां – शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, ब्रोकली (वैकल्प

िक)

पास्ता उबालें

White Sauce Pasta (3)
Image Source: Freepik

एक बर्तन में पानी, नमक और थोड़ी सी तेल डालकर पास्ता को अल-दंते (थोड़ा कड़ा) उबाल लें। फिर ठंडे पानी से धोकर साइड में रख दें।

व्हाइट सॉस बनाएं

White Sauce Pasta (4)
Image Source: Freepik

पैन में मक्खन गर्म करें। उसमें मैदा डालें और धीमी आंच पर भूनें हल्का गोल्डन हो जाए। अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाएं ताकि गांठ न बने।

सॉस को गाढ़ा करें

White Sauce Pasta (5)
Image Source: Freepik

दूध अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसे 5-7 मिनट तक पकाएं जब तक सॉस क्रीमी और गाढ़ी न हो जाए।

मसाले और चीज़ डालें

White Sauce Pasta (6)
Image Source: Freepik

अब इसमें नमक, काली मिर्च, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स और चीज़ डालकर मिक्स करें।

पास्ता और सब्जियां मिलाएं

White Sauce Pasta (7)
Image Source: Freepik

अब उबला हुआ पास्ता और सब्जियां डालें और अच्छे से मिक्स करें। 2-3 मिनट तक पकाएं।

गर्मागर्म सर्व करें

White Sauce Pasta (8)
Image Source: Freepik

ऊपर से थोड़ा चीज़ और हर्ब्स डालकर सर्व करें। चाहें तो गार्लिक ब्रेड के साथ खाएं।

Women

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com